21 Vi Sadi Ka Rama Rajya
ॐ श्री राम चार देश एक हिन्दू दर्शन: श्री राम राज्यम ! श्री राम राज्य पुस्तक 'श्री राम राज्य परिषद' संस्था द्वारा प्रस्तुत की गई है। यह संस्था 21 वीं सदी के हिंदू जन को जगाने और उन्हें "धर्म योगिता" की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत इकाई है। यह न केवल भारत बल्कि अन्य तीन पडोसी हिन्दू देशों नेपाल, भूटान व् श्रीलंका के सभी हिंदुओं (हर हिंदू जाति, भाषा, संस्कृति और क्षेत्र) के लिए एक समान दर्शन प्रदान करके आस्था व् मूल्यों में विविधता के शून्य को भरता है । पुस्तक के संदेश २१ वी सदी के हिन्दू जन को शारीरिक, मानसिक, आत्मिक, सामाजिक व् राजनितिक परिप्रेक्ष्य में सक्षम बनाते हैं व् अपूर्णता की स्थिति से पूर्णता की स्थिति में कैसे आया जाये पर गहन चर्चा करते हैं। संस्था का मौलिक उद्देश्य हिन्दू जन के शारीरिक, मानसिक व् बौद्धिक कौशल को निखारना है। श्री राम राज्य परिषद् 'दर्शन': प्रत्येक हिन्दू जन को "अज्ञानी से ज्ञानी, ज्ञानी से कर्मयोगी, कर्मयोगी से अर्थयोगी व् अर्थयोगी से धर्मयोगी" तक की जीवन यात्रा तय करना है।
Author
Shree Rama Rajya Parishad
ISBN
9789354526398
Publication House
FanatiXx Publication


























